फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कोर की प्लेटिनम जुबली

Tue, 02 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान के डेंटल कोर ने प्लेटिनम जुबली मनाई। इस मौके पर कमान अस्पताल में कमान सलाहकार के बैनर तले कई कार्यक्रम किए गए। इसमें स्माइल फैलाने के विषय पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


इस दौरान आर्मी पब्लिक स्कूल के सीनियर एवं जूनियर विंग के बच्चों के दांतों की जांच भी की गई। बुजुर्गों के लिए भी कैंप लगाया गया। रक्तदान शिविर और मौखिक तौर पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

गर्वनमेंट डिग्री कालेज उधमपुर, भारती डिग्री कालेज, किडजी स्कूल में सामान भी बांटा। यूनिट के जवानों के लिए बढ़ा खाना आयोजित किया। दांतों की सुरक्षा के लिए जागरूकता पर कैंप लगाए गए।
विज्ञापन


मेजर विश्वरूप ने इस मौके पर विशेष लेक्चर दिए। रिजनल प्रधान रश्मि हुड्डा ने पौधारोपन अभियान का उद्घाटन किया। आशा स्कूल उधमपुर में बच्चों और महिलाओं के दांतों का चेकअप किया गया। दांतों की कई बीमारियों की जानकारी दी गई।

जीओसी इन सी उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने जवानों को स्थापना दिवस की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मेजर जनरल एसपीएस कोचर ने सिविलियन व जवानों को दांतों का विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया प्र्रथम विश्वयुद्ध में आर्मी डेंटल कोर की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें