फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 15 लोग पाए गए डेंगू का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को डेंगू के रिकार्ड 15 मामले सामने आए हैं। पहली बार एक दिन में इतने लोग डेंगू के शिकार पाए गए। इनमें ज्यादातर लोग शहर से हैं।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में हर रोज डेंगूू के मामले मिल रहे हैं। रविवार को छुट्टी के चलते ओपीडी के बंद रही, और डेंगू की जांच नहीं की गई। उसका असर सोमवार को नजर आया। पहले जहां हर रोज पांच से आठ मामले सामने आ रहे थे, वहीं सोमवार को अचानक से इनकी संख्या 15 हो गई। इनमें ज्यादातर लोग शहर के जखैनी, संगूर और आदर्श कॉलोनी के रहने वाले हैं।
इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 77 हो गई है। आंकड़े बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें घरों में साफ पानी जमा न करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ जिस स्थान पर डेंगू का नया मामला सामने आ रहा है, वहां दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर फॉगिंग करवाई।
विज्ञापन

--------
विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के साथ उपचार की पूरी व्यवस्था की जा रही है। टेस्टिंग ज्यादा होने के कारण ही डेंगू के मरीजों का पता लगाया जा रहा है। तेज बुखार होने पर तुरंत डेंगू के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इसमें कई लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद यासीन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें