फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने मांगा बकाया वेतन

विज्ञापन
उधमपुर : पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा पत्रकार वार्ता की गई . - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) कराने तथा बकाया वेतन जारी करने की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने मांगें पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स यूनियन की तरफ से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन की जिला अध्यक्ष मेमा देवी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पांच महीनों से वेतन जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील है कि जल्द (2211 हेड) बकाया वेतन जारी किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की डीपीसी करवाने की मांग करते हुए कहा कि 2219 हेड के कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति लगभग दस वर्षों से नहीं हुई है। यह इससे संबंधित कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक किसी कर्मचारी की पदोन्नति नहीं होती तो उसके काम करने की शक्ति भी कम होती जाती है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द मांगों को पूरा किया जाए। चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर दोनों प्रमुख मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन के बैनर तले सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें