उधमपुर। ब्लाॅक नरसू की पंचायत अपर बली नाला इलाके में मौजूद बाबा सांकरी देव स्थान पर डंगा बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीण परेशान है। शनिवार को ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द मरम्मत करवाई जाए।
स्थानीय निवासी व समाज सेवक जीवन सिंह ने कहा कि यह देव स्थान बली हाई स्कूल के ठीक पास है। प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द इस डंगे की मरम्मत करवाई जाए, ताकि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद