फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीर हत्या मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर माइनोरिटी सिख सेवा दल ने प्रेसवार्ता कर सरकार से टीएस वजीर की हत्या मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

माइनोरटी सिख सेवा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि टीएस वजीर जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध हस्तियों में से थे। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए काम किया और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। सिख सेवा दल उस परिवार के साथ गम में बराबर की शरीक है। अफसोस की बात है कि दिल्ली में जाकर उनका कुछ शरारती तत्वों ने हत्या कर दी। उनकी दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल से मांग है कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि सिख संगत टीएस वजीर को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। मांग है कि उनकी मौत की सच्चाई का पता लगाया जाए, क्योंकि उनकी मौत के बाद कई तरह की बातें की जा रही है। उनकी मांग है कि सीबीआई जांच के बाद सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें