चिनैनी। पंचायत अकाउंट असिस्टेंट की चयन सूची जारी नहीं होने से युवा परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश और जिला प्रशासन से जल्द सूची को जारी करने की मांग उठाई है।
चिनैनी क्षेत्र के दुष्यंत अंताल, गणेश कुमार सहित अन्य युवाओं ने बताया कि पंचायत अकाउंट असिस्टेंट की परिक्षा 10 नवंबर, 2020 को होने के बाद 25 दिसंबर को परिणाम आ गया था। अन्य औपचारिकताएं भी जनवरी, 2021 में लगभग पूरी कर ली गईं, लेकिन चार बाद भी चयन सूची जारी नहीं की गई है। युवा इंतजार के अलावा कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उनकी माने तो यूटी बनने के बाद जेकेएसएसबी की ओर से पहली परीक्षा थी, जिसका परिणाम निकालने में देरी हो रही है। इसलिए प्रदेश और जिला प्रशासन से मांग है कि पंचायत अकाउंट असिस्टेंट की चयन सूची जल्द जारी की जाए।