फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक बंगला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के वार्ड 12 के डाक बंगला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना वीरवार सुबह की है। युवक रमेश कुमार (23) पुत्र हंसराज उधमपुर के डाक बंगला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। मूल रूप से वह पंचैरी के लांदर क्षेत्र का रहने का वाला है, और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। वीरवार को जब वह अपने मकान से बाहर नहीं आया तो आसपास के लोगों ने उसके घर जाकर देखा। इस दौरान युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज का आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें