फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचैरी में दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण के तहत वीरवार को पंचैरी में एक निर्दलीय व एक कांग्रेस के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जसवीर सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह मन्हास ने समर्थकों के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र भरा। संभावना है कि शुक्रवार को कई और प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत इस सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा। वहीं, सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि बीडीसी चुनावों के दौरान भी उन्हें क्षेत्र के विकास को लेकर काफी उम्मीदे जगी थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ है। आज भी लोग बिजली, पानी, सड़क तथा स्वस्थ्य जैसी सुविधाओं की उचित व्यवस्था से वचित हैं। यह जिला उधमपुर का सबसे अधिक दूरदराज एवं पिछड़ा इलाका है, जिसके विकास के लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। डीडीसी चुनाव ने उन्हें एकबार फिर से क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीदे जगाई हैं। आशा है इस चुनाव के बाद काफी हद क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें