फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुडू-बसंतगढ़ और लाठी मरोटी से चार-चार प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पहले चरण के तहत नामांकन दाखिल करने की तिथी वीरवार को समापत हो गई। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी और उसके बाद नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। डुडू-बसंतगढ़ व लाटी मरोठी में पहले चरण के तहत पैंथर्स, भाजपा, बीएसपी और कांग्रेस के उम्मीदवार सामने आए हैं। इसके बाद वह अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार में जुट गए हैं। वीरवार को पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन और दो-दो उम्मीद्वारों ने पर्चे भरे हैं।
विज्ञापन

वहीं, चिनैनी ब्लाक की 22 पंचायतों के लिए भी सात नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के छह दिन बाद दो उम्मीद्वारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें पैंथर्स पार्टी व बीएसपी उम्मीद्वार हैं। उम्मीदवारों के साथ भारी संख्या में समर्थक थे।
गौरतलब है कि डुडू-बसंतगढ़ व लाटी-मरोठी में कोई भी आजाद उम्मीद्वार सामने नहीं आया है। मगर चिनैनी ब्लॉक से कई निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना है। 16 नवंबर को दूसरे चरण के तहत नामांकन भरने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें