फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में लियाकत ने मोहम्मद पहलवान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से दस किलोमीटर दूर कंजली में आयोजित 67वें वार्षिक दंगल में दोमाना अखाड़ा के पहलवान लियाकत अली ने मोहम्मद पहलवान को हराकर मुकाबला आपने नाम कर लिया। आयोजन कांजली के लोगों द्वारा किया गया था। विजेता पहलवान लियाकत अली को छह हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। उपविजेता को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जम्मू के युवा राज ने नरगडा के जम्मू-कश्मीर पुलिस के जावेद को हराया। तीसरे मुकाबले में नगरोटा के मुराद अली ने सुभाष को हराया। इस दंगल में कुल 45 मुकाबले हुए। इस मौके पर भारतीय शैली कुश्ती संघ समिति के अध्यक्ष सरपंच सुखदेव सिंह, नायब सरपंच रतन लाल, पंच हरबंस लाल, पंच पंजाब सिंह, पंच बिशन सिंह, लाल सिंह, राम रतन, दीपक वजीर, सुनील सिंह, बलबीर सिंह, मंजूर हुसैन, मुरली धर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें