फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क किनारे नालियां न बनने से डलेर मोड़-अमरोह मार्ग का तरकोल पानी में बहा

विज्ञापन
रामनगर के डलेर मोड़ अमरोह मार्ग का उखड़ा तारकोल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। पंचायत मारता इलाके में डलेर मोड़ से अमरोह तक पांच किलोमीटर मार्ग पर बिछाया गया तारकोल बारिश के कारण वीरवार को बह गया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। तारकोल बहने से ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के प्रति रोष जताया।

स्थानीय ग्रामीण जगदीश ठाकुर, रमेश प्लासर, प्रताप सिंह, नरेश कुमार व अन्य लोगों ने बताया कि चार वर्ष पहले पांच किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन विभाग ने सड़क के किनारे नालियां नहीं बनाईं। इस वजह से आए दिन हो रही बारिश मेंं तारकोल पानी में बह गया। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने से दोहिया वाहन चालकों और ग्रामीणों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग मार्ग के दोनों तरफ नालियां बना देता तो शायद तारकोल पानी में नहीं बहता और सड़क की यह दुर्दशा नहीं होती। लोगों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के उच्च अधिकारियों से मार्ग की जल्द मरम्मत के साथ नालियां बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा नालियां न बनने से मार्ग पर जमा होने वाला बारिश का सारा पानी उनके खेतों में जा रहा है जिससे फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग को जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें