फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ और फिट रहने का संदेश

Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रियासी में रविवार को साइकिल रैली निकालते युवा।
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं और खेलकूद विभाग की ओर से निकाली गई साइकिल रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के मद्देनजर जिला युवा सेवाएं और खेलकूद विभाग की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। जिला अधिकारी तरसेम सिंह के दिशा-निर्देश पर जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम से संडे ऑन साइकिल रैली निकली।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक एजाज अहमद मीर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले फायदे बताना था। रैली में शामिल एथलीट, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए सबको रोज साइकिल चलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से कसरत होती है और पर्यावरण भी शुद्ध होता है। इससे हम समाज में सार्थक योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर राहुल बक्शी, विकास वर्मा, गौतम कुंडल, अजय कुमार, अरुण देव सिंह, मोहम्मद रयाज, शमीम अख्तर, मधु रानी, काजोल रानी, अंकुश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें