फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्ट्रीट लाइटों के बावजूद छाया रहा अंधेरा

Mon, 02 Jun 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को आने-जाने में लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों के बावजूद कस्बे में कई जगहों पर छाया रहा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी कस्बे में स्ट्रीट लाइटें तो लगवाई गईं हैं लेकिन उनकी देखभाल तय नहीं हो सकी है। कई जगह अंधेरा छाया रहने से लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी हो रही है।
नगर पालिका के अधीन कस्बे में वार्ड नंबर एक से सात तक कई स्ट्रीट लाइट लगवाई जा चुकीं हैं लेकिन इनकी देखभाल कोई नहीं करता। इस कारण कई स्ट्रीट लाइटें रात में भी बंद पड़ी रहती हैं जिससे उक्त स्थान पर अंधेरा छाया रहता है और लोगों को रात के समय सड़क पर चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में जहरीले कीड़े काफी होते हैं और ऐसे में रात के समय कई राहगीरों को कीड़ों के हमले का भी डर रहता है। अगर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर दी जाए तो लोगों की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवराज, गिरधारी लाल और प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग नगर पालिका कार्यालय में कई बार की जा चुकी है लेकिन कई दिन बाद भी उनकी समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें