रामनगर। गुरलांग नृसिंह मंदिर में दर्शन करने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के श्रद्धालु शामिल रहे। हालांकि इस बार भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए लंगर नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों की ओर से खाने-पीने के स्टाल लगाए गए थे।
सुबह से ही श्रद्धालु भगवान नृसिंह जी के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। मंदिर के महंत ने बताया कि हर साल मंदिर में भव्य आयोजन होता है। यह परंपरा प्राचीन है। हालांकि दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से कार्यक्रम सीमित तौर पर किया जा रहा है।