उधमपुर। जिला में विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर सोमवार को कुल 2279 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 139 लोगों को वैक्सीन की पहली और और 1890 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा 45 से 60 साल की आयु वर्ग के चार लोगों को पहली और 223 को दूसरी डोज लगाई गई।
तीन वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 20 ने दूसरी डोज ली। सभी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके लिए लोग सुबह से विभिन्न इलाकों में स्थापित किए गए वैक्सीन केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी ने कतारों में लगकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की और उसके बाद वैक्सीन ली।