जिला के नागसेनी तहसील के अमरदाना चिंगनाना गांव में वीरवार को माता अष्टभुजा मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान इलाके की 100 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासियों में मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर काफी उत्साह देखा गया। दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। संवाद