फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5153 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में वीरवार को भी बढ़ोतरी हुई। वीरवार को शाम तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 5153 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की नई खेप मिलने के बाद वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले वैक्सीन की कमी के कारण कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग पा रही थी। वैक्सीनेशन सेंटर से हर रोज सैकड़ों लोग बिना वैक्सीन लगवाए घर लौट रहे थे।
जिला अस्पताल में भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। लेकिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की नई खेप मिलने के बाद बुधवार को अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई। इसके बाद लगातार दूसरे दिन वीरवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

वीरवार को शाम तक चार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, 12 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 3163 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 196 लोगों को पहली और 1355 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 58 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 365 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें