उधमपुर। हनुमान जयंती पर के अवसर पर देविका नदी तट पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लेकर मंदिर में माथा टेकने के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।
हनुमान जयंती के कार्यक्रम की शुरूआत वीरवार सुबह सात बजे को श्री राम के अखंड पाठ के साथ की गई थी। वीरवार रात को ही मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया था। शुक्रवार सुबह सात बजे हवन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। हवन यज्ञ में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर आहुति डाली। दोपहर करीब 12 बजे हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति डाली गई। इसके बाद भंडारे का शुरूआत की गई। भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रबंधक एडवोकेट सुरेंद्र ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। मंदिर में 56वां भंडारे का आयोजन किया गया है।