फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सीआरपीएफ की 84 बटालियन ने जम्मू सेक्टर के तत्वावधान में गवर्नमेंट हाई स्कूल चंद्रकोट में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट एन रणबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करने के अलावा लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए विभिन्न नागरिक कार्य कार्यक्रम भी चलाती है।
विज्ञापन

नशीली दवाओं का दुरुपयोग न केवल किसी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट कर देता है बल्कि यह परिवारों और समाज को भी तबाह कर देता है। इसलिए सभी को मिलकर नशे को ना, जीवन को हां कहना चाहिए। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। यहां सेकंड इन कमांड विक्रम सिंह, सहायक कमांडेंट राम मीणा, सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार, हेडमास्टर अब्दुल रहमान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिरनमोल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें