फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी

Thu, 28 Jan 2016 01:05 AM IST
उधमपुर/चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला। चिनैनी और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। ऊंची पर्वतीय चोटियों पर ताजा बर्फ  गिरी। मंगलवार और इसके अगले दिन भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में हिमपात हुआ। शिवगढ़ धार, स्योजधार, जुगधार, डेराटाप, स्योजधार और लाटी की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फ  गिरी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं।

पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश मंगलवार दोपहर बाद थम गई थी, लेकिन बादलों का घेरा लगा हुआ था। लेकिन बुधवार की सुबह भी चोटियों पर ताजा बर्फ  गिरी।
विज्ञापन


नत्थाटाप समेत जुगधार, शिवगढ़ धार, डेरा टाप, स्योजधार की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। वहीं, उधमपुर में बुधवार का दिन मौसम के हिसाब से लुकाछिपी वाला रहा। सुबह की शुरूआत घने बादलों के साथ हुई।

आसमान में बादलों के साथ हल्की फुहार ने लोगों में बारिश की उम्मीद जगाई। जैसे जैसे दिन का कारवां आगे बड़ा बारिश की संभावना कम होती गई। पर आसमान पर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल पूरा दिन चला। जहां दिन में तापमान पिछले दिनों के मुकाबले कुछ बढ़ा वहीं, सूर्यास्त के बाद हवा में ठंड का एहसास बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें