फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से वीडीसी सदस्य की मौत

Fri, 23 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के लडा पंचायत के जंगलगली क्षेत्र से वीडीसी सदस्य का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। शव मृतक के घर जंगलगली से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर जंगल में बरामद हुआ। मृतक के सीने पर गोली लगने का निशान था व शव के साथ ही उसकी थ्री नाट थ्री राईफल पाई गई।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल संदिग्‍ध मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अभी आत्महत्या की थ्योरी पर जांच कर रही है। जंगलगली में 48 वर्षीय वीडीसी सदस्य पूर्ण सिंह का शव पाया गया। शव को सबसे पहले सुबह 10 बजे के करीब रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वीडीसी सदस्य ने देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी मृतक के घरवालों को दी।

मृतक के भाई यशपाल ने बताया कि पूर्ण सिंह बुधवार रात को ड्यूटी पर गया था। सुबह उसके ही एक दोस्त और वीडीसी सदस्य ने उन्हें उसके मृत होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचा तो देखा कि पूर्ण जंगल में पड़ा था और उसकी छाती पर गोली लगी हुई थी। शव के साथ ही उसकी थ्री नाट थ्री राइफल भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टिकरी पुलिस इंचार्ज संजय रैना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पास से मिली राइफल को भी कब्जे में ले लिया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें