डोडा जिला मुख्यालय से भभौर गांव की ओर जा रही टाटा मोबाइल जेके02एटी 4076 मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर बदरून क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा शाम छह बजे के करीब हुआ। मृतकों में रणजीत पुत्र पूर्ण चंद निवासी बदरून (20) और राकेश पुत्र कृष्णलाल निवासी बदरून (21) शामिल हैं। जबकि घायलों की पहचान किफायतुल्ला पुत्र हबीबउल्ला निवासी भभौर और राजू पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है।
हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने तुरंत राहत कार्य चलाया। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने दो घायलों का इलाज शुरू किया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।