फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
उधमपुर थाना क्षेत्र में पड़ते जखैनी और ओमाड़ा मोड़ इलाके में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा सोमवार की शाम को जखैनी के रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां एक आटो ट्राली नंबर जेके14सी-2874 पर सवार चालक पीने का पानी लेने के लिए संगर स्थित बावली की ओर जा रहा था। तभी अचानक आटो ट्राली चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में आटो का चालक मक्खन हुसैन ओमाला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरा हादसा ओमाड़ा लिंक मार्ग पर हुआ। यहां एक चौदह वर्षीय किशोर साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी वह साइकिल सहित असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसे भी डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर अजय कुमार संबल निवासी विजय कुमार का पुत्र था। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने दोनों हादसों में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें