फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों का खुलासा नहीं होने पर उबले अधिवक्ता

Tue, 21 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
चोरियों के खुलासे की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते वकील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी तहसील परिसर में चार अधिवक्ताओं के चैंबरों में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और चोरी की वारदातों का खुलासा और तहसील में रात में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।  
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में चोरों ने खेकड़ा तहसील के परिसर में अधिवक्ता लोकेंद्र ढाका, हरीश कुमार, रामेश्वर दयाल पंवार और सुरेंद्र सिंह धामा के चैंबरों के ताले तोड़े और चैंबर से पंखे, कुछ फाइलें, स्टांप पेपर आदि सामान चुराया था। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने चोरों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन 
अभी तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। 

सोमवार को अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी दीपाली कौशिक को ज्ञापन सौंपा और चोरी की वारदातों का अविलंब खुलासा कराने और रात्रि में तहसील में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान बार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री विशाल धामा, नवाब सिंह धामा, अनीता शर्मा, लोकेंद्र ढाका, सचिन धामा, सौरभ यादव, सुरेंद्र सिंह धामा, हरीश कुमार, राजीव धामा, हरिओम शर्मा, विनोद बंसल, नरेंद्र त्यागी, परमजीत धामा, सुरेंद्र पाल शर्मा, सरदार सिंह यादव, भूपेंद्र धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें