फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो की मौत

Wed, 14 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है। - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के साथ लगते दो क्षेत्रों में मंगलवार को दो लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की। एक मामला रठियान क्षेत्र में हुआ, जिसमें एक युवक ने खुद को फंदा लगा लिया। जबकि जगानू में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के साथ लगते रठियान गांव में एक युवक ने रहस्मय परिस्थितियों में अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक विजय कुमार (27) के परिवार वालों ने बताया कि विजय सोमवार की रात को काम से घर लौटा था। खाना खाकर वह अपने कमरे में चला गया।

सुबह जब उसका कमरा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। विजय की मौत से उसके घरवाले सकते में हैं।
दूसरी तरफ एक अन्य घटना में जगानू हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर एक नाले में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को सुबह सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा।

शव की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। रौन दौमेल के एसएचओ ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जहर खाने का मामला लग रहा है। मृतक के घरवालों को सूचित कर दिया गया है। मृतक सुनील कुमार (33) क्रोआ का रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही सुनील की मौत के सही कारणों का पता चला सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें