फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को टीसी नहीं देने का मामला पुलिस तक पहुंचा

Sun, 24 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : demo
विज्ञापन
उधमपुर। टिकरी शिक्षा जोन के एक निजी स्कूल से बच्चों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) नहीं देने का मामला पुलिस तक पहुंच गया। स्कूल के प्रिंसिपल बच्चों के अभिभावक पर बकाया होने की बात कह रहे हैं। समोल निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे इस निजी स्कूल से दूसरी, पहली और यूकेजी की परीक्षाएं पास की हैं।
विज्ञापन


निजी स्कूल का खर्च नहीं उठा पाने के कारण वे अपने बच्चों को गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। स्कूल का सारा बकाया दिया है। फिर भी प्रिंसिपल पवन शर्मा एक महीने से टीसी नहीं दे रहे हैं। जबकि प्रिंसिपल पवन शर्मा ने कहा कि बच्चों के पिता स्कूल का बकाया दे दें तो टीसी दे दिए जाएंगे।

इस मामले में सीईओ बिशन दास ने कहा कि किसी भी कारण से निजी स्कूल प्रबंधन टीसी देने से मना नहीं कर सकता। जेडईओ को कड़ा संज्ञान लेेने को कहा जाएगा। वहीं रैंबल के एसएचओ राकेश सिंह ने कहा कि मेरे पास शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रिंसिपल को रविवार को थाने पर बुलाया है। दोनों पक्षों से बात की जाएगी। बच्चों को टीसी जरूर दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें