फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन घरों में चोरी

Sat, 14 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
एक बार फिर चोरों ने शहर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीरवार की देर रात को चोरों ने वार्ड नंबर 11 स्थित एक ही बिल्डिंग के तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही बिल्डिंग में रह रहे तीन घरों में देर रात को सेंध लगाई। तीनों ही परिवार राज्य के बाहर के रहने वाले हैं। उधमपुर में वर्षों से कुलचे और सब्जी बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित सीता राम ने बताया कि चोरों ने उनके घर से दो जोड़ी सोने की बालियां, दस हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया है। चोरों के दूसरे शिकार बने मास्टर ने बताया कि उसके घर से चोरों ने दस हजार रुपये व एक मोबाइल फोन चुरा लिए। वहीं तीसरे घर से चोरों ने छह सौ रुपये व एक मोबाइल फोन चुरा लिया।

सीता राम की बेटी काजल ने बताया कि चोरों ने बेहोश करने वाली स्प्रे का इस्तेमाल किया गया था। इसके कारण उसे अब भी बेहोशी सी महसूस हो रही है। चोरी की वारदात का पता चलते ही पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें