शहर के गैंडा तालाब में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक घर में घुसकर लड़की की सगाई न तोड़ने पर पिता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने बिना समय गंवाए एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गैंडा तालाब निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि सुबह दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर में जबरन घुस आए। युवकों ने उनसे अपनी बेटी की सगाई तोड़ने के लिए कहा। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ गालीगलौज की। सगाई न तोड़ने पर लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी देकर दोनों युवक फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत मिलने पर एक युवक अरविंद शर्मा निवासी पुलिस लाइन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा युवक विशाल निवासी संबल फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में धारा 294 व 451 के तहत एफआईआर न. (206/16) दर्ज कर ली है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।