फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पुल से कूदकर दी जान

Fri, 06 Jan 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जिब
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
टिकरी पुलिस चौकी के अधीन पड़ने वाले मांड पुल से बीए फाइनल की एक छात्रा ने कूदकर वीरवार को जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टिकरी पीएचसी में पहुंचाया है। फिलहाल छात्रा के पुल से कूदने की वजह साफ नहीं हो पाई हैं। छात्रा निशा रानी (22) बिश्नाह जम्मू के रहने वाले बीरबल की पुत्री थी।
विज्ञापन


वीरवार की शाम पांच बजे के करीब कुछ लोगों ने एक लड़की को पुल के पास घूमते हुए देखा। चश्मदीदों के मुताबिक लड़की पिछले पंद्रह मिनट से पुल के आसपास चक्कर लगा रही थी। कुछ ही देर बाद लड़की पुल की रेलिंग पर चढ़ गई।

लोगों ने जब उसे रेलिंग के ऊपर चढ़ते देखा तो उसे नहीं कूदने की आवाज भी लगाई, लेकिन लड़की ने सीधे छलांग लगा दी। लोगों ने लड़की को पुल से कूदता देख टिकरी पुलिस चौकी को इस बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस जब तक मौके पर पहुंच, लड़की दम तोड़ चुकी थी। लड़की के पास से मिली एक डायरी के आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त कर पाई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़की जम्मू से मांड तक कैसे आई और पुल से कूदने की क्या वजह रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस बात की जांच कर रही है। घटना की जानकारी बिश्नाह पुलिस को दे दी गई है। शव को अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें