समाजवादी पार्टी में वर्चस्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच बृहस्पतिवार को उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अमर सिंह व रामगोपाल यादव का पुतला फूंका। दोनों नेताओं को एकता में बाधक बताते हुए पार्टी से निकाले जाने की मांग की।
घंटाघर पर हुए प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष जाकिर राज चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक साजिश के तहत मुसलमानों के वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस्तेमाल कर रही है। भाजपा और अन्य राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। परिवार और सपा में फूट डालने की कोशिश में लगे हैं। बोर्ड पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो से आग्रह करते हुए पार्टी से अमर सिंह व रामगोपाल यादव को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करते हुए पार्टी की एकता और अखंडता को बरकरार रखे जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
इस मौके पर मो. अरशद खान, मो. जमील लालू, नदीम अहमद, अफजल खां, इदरीश खान, जगदीश नामदेव, प्रदीप यादव, नरेंद्र साहू, बृजेश रायकवार, फिरोज खान, याकूब खान, सादिक मंसूरी, रहमत खां, भोली अहिरवार मौजूद रहे।