फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत

Wed, 06 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
रामबन में टैंकर नाले में ‌गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनिहाल से छह किलोमीटर पहले शालगड़ी इलाके में मंगलवार की सुबह श्रीनगर की ओर जा रहा एक एलपीजी टैंकर नाले में जा गिरा। इस हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक टैंकर (एचआर55एच-9448) जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब वह बनिहाल से कुछ किलोमीटर पहले शालगड़ी नाले के पास पहुंचा तो वह असंतुलित होकर नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। टैंकर से चालक राजोरी निवासी मो. यूनुस को निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

टैंकर में चालक के अलावा कोई और सवार नहीं था। हादसे के बाद टैंकर में लीकेज हो गई, जिससे एलपीजी का रिसाव शुरू हो गया था। इसके चलते तुरंत श्रीनगर भारत पेट्रोलियम के इंजीनियर को तलब किया गया और दूसरी ओर मौके पर दमकल विभाग के वाहनों को मौके पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि टैंकर बहते हुए नाले के पानी में पड़ा है। इसके चलते कोई बड़ा हादसा का खतरा नहीं है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें