निजी ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों की शिकायत पर मंगलवार मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की। पांच ट्यूशन सेंटर पर उन्होंने छापेमारी की। इस दौरान चार जगहों से शिक्षक गायब हो गए, जबकि एक ट्यूशन सेंटर पर सरकारी शिक्षक को ट्यूशन पढ़ाते पकड़ा। उन्होंने मौके पर ही उस शिक्षक को नाटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए।
दरअसल, सरकारी शिक्षकों द्वारा ट्यूशन पढ़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद कुछ स्थानों में शिक्षक ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार सीईओ को मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को उन्होंने कार्रवाई की। पांच सेंटरों पर छोमारी करने के दौरान एक जगह सरकारी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते हत्थे चढ़े।
बिशन सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब अगर कोई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के निजी ट्यूशन सेंटरों के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें उन्हें चेतावनी दे दी जाएगी कि अगर उनके सेंटरों पर कोई सरकारी शिक्षक पढ़ाता पकड़ा जाएगा तो उस सेंटर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।