श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने के मामले को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने के बाद लापता सरपंच के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर वहां से हटने के लिए कहा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच के साथ हाथापाई होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके चलते दर्जन भर प्रदर्शनकारियों सहित पुलिस कर्मी और अधिकारी भी घायल हुए थे।