माहौर पुलिस द्वारा एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस पोस्ट शजरू में एक दुकानदार ने अपनी दुकान से मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
इसके बाद एसएचओ माहौर सलीम अलताफ रैना ने इसकी जांच शुरू की। उन्होंने मोहम्मद अशरफ निवासी जमसलान से पुछताछ की गई, जिसने चोरी के जुर्म को कबूल कर लिया। इसके बाद उससे चोरी किए गए छह मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए।