फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया में रहने वाली विवाहिता की मौके बाद उसके पिता ने पति समेत सास ससुर व एक अन्य पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


 अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा मुड़िया निवासी राजीव सिंह की पत्नी रिंकी देवी की जहर खाने से तबियत बिगड़ गई थी। 25 मार्च को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रिंकी की मौत हो गई थी। रिंकी के पिता रामनरेश निवासी ग्राम कुबेर थाना सांडी ने पति समेत ससुर फूल सिंह, सास व राजीव की बुआ बिटाना निवासी मोहल्ला खैरबंद थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

रामनरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पति राजीव व ससुरालीजन दहेज में फ्रिज, वॉशिंग मशीन व जंजीर की मांग लेकर रिंकी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रिंकी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें