रामनगर के डालसर गांव में दोपहर को करंट लगने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जोगिंद्र पुत्र रामचंद निवासी डालसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार डालसर गांव में हिमराज नाम के एक व्यक्ति के घर के ऊपर से तारे गुजर रही थी।
विज्ञापन
जोगिंद्र उन्हीं तारों को घर के ऊपर से शिफ्ट कर रहा था। दो खंभों से तारे शिफ्ट करके जब तीसरे खंभे की तारें शिफ्ट करने खंभे पर चढ़ा तो किसी ने बिजली लगा दी। इस वजह से जोगिंद्र बिजली की करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।