फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से तेंदुए की जान गई

Tue, 21 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचैरी
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचैरी थाना क्षेत्र में पड़ते कैंथ गली के रिहायशी इलाके में 33 केवीए के तार की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग और वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। फिर उसे जला दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह जब गांव के लोगों ने कैंथ गली के रिहायशी इलाके में तेंदुए का शव को देखा तो इसकी खबर आग की तरफ फैल गई। मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए। इसकी जानकारी वन और वाइल्ड लाइफ विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे दोनों विभागों के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की आयु लगभग पांच वर्ष है।

कैंथ गली के जंगलों में शिकार के लिए निकले तेंदुए ने जब शिकार को पकड़ने के लिए लंबी छलांग लगाई तो जंगल से गुजर रहे 33 केवीए तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई हैं। वैटनरी डॉक्टर अमित खजूरिया के मुताबिक तार की चेपट में आने से तेंदुए की एक टांग पूरी तर से झुलस गया। पोस्टमार्टम करने के बाद तहसीलदार पंचैरी सुदर्शन कुमार और थाना प्रभारी संजय अबरोल की मौजूदगी में तेंदुए का संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें