जिला के अंतर्गत गांव रारेरना में सबह करीब साढ़े तीन बजे घर ढह जाने से उसके मलबे में दबकर हादसे में पति की मौत हो गई, जब पत्नी घायल हो गई। हादसे में दोनों बच्चे सलामत हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शामलाल (42) पुत्र बैलीराम, निवासी रारेरना खेतीबाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
उसके परिवार में उसकी पत्नी सुषमा देवी (37) और दो बच्चे-वंश (9) व सिमरन (13) हैं। किसी तरह उसने बचाई गई जमा पूंजी से अपने परिवार के लिए आशियाना बनाना शुरू किया था। रविवार की रात दिनभर से थका हारा परिवार घर के एक कोने में सो रहा था।
सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास मकान की एक दीवार छत समेत ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर शामलाल की मौत हो गई। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल शामलाल की पत्नी को लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।