फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टकराई कार, एक की मौत

Wed, 18 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
रामनगर के चनुनता इलाके स्थित मनगर रोड में पहाड़ी से टकराने की वजह से कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उधमपुर से कार (नं.जेके 14ई/1274) रामनगर की ओर जा रही थी। चुननता इलाके में कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रानी देवी पत्नी रामनाथ वर्मा की मौत हो गई।

जबकि हादसे में घायल दंपती की पहचान शंकर दास पुत्र रोलू राम और उसकी पत्नी शालू देवी के रूप में हुई है। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी उधमपुर के स्याल सल्लन के रहने वाले हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें