फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर बारह शिक्षक आैर दो कर्मचारी सस्पेंड

Fri, 17 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने किश्तवाड़, द्राबशाला और सरथल इलाके के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में गैरहाजिर रहने वाले चौदह लोगों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। सस्पेंड किए गए लोगों में 6 शिक्षक, 6 आरईटी और दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल है। सीईओ के अनुसार इन स्कूलों के बारे में स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की। विभिन्न स्कूलों में टीमें भेज कर स्कूलों का रिकार्ड मंगवाया।
विज्ञापन


गैरहाजिर शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड करके कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इनमें पीएस सतरूल के आरईटी उत्तम बाली, एमएस बादात के पवन कुमार, प्रियंका परिहार और अब्दुल क्यूम (आरईटी), राहिला गुलफाम (शिक्षिका), अनीता ठाकुर (शिक्षिका), हाई स्कूल बादात से आरईटी हरबिंदर कौर और तनवीर हुसैन, इसी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के रिशाद अहमद और सीमा कौसर, मिडिल स्कूल नरवाड़ सरथल से नरेंद्र कुमार, रोमी अलमास, और सीमा देवी शिक्षक शामिल हैं।

पूरी जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जोनल एजूकेशन आफिसर द्राबशाला, बुगड़ाना हाई स्कूल के हैडमास्टर, एचएस पूछाल के हैड मास्टर और भंडेरा हाई स्कूल के हैडमास्टर को नियुक्त किया गया है और शीघ्र इस मामले की रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें