फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानंे जलीं

Fri, 17 Mar 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
कांच की फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार देर रात को तीन दुकानों में आग लग गई। दो दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जबकि तीसरी दुकान को दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से बचा लिया। कास्मेटिक की दुकान में आग लगने पर करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है और व्यापार मंडल उधमपुर ने मौके पर पहुंच कर दुकान बनाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पहली आग की घटना शहर के कैप्परी इलाके में हुई, जहां रमेश कुमार के सब्जी के खोखे में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। देखते ही देखते पूरा खोखा आग की चपेट में आ गया और मौके से गुजर रहे लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।

इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे टी मोड़ इलाके में कास्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ समय के बाद साथ की किराने की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


रात को कुछ लोगों ने अब दुकानों में आग लगी देखी तो तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग के साथ पुलिस को भी दी। इसके साथ कास्मेटिक की दुकान के मालिक केवल और किराने की दुकान के मालिक रवि कुमार को भी इसकी सूचना दी गई। जब दोनों मालिक मौके पर पहुंचे तो कास्मेटिक की दुकान जलकर राख हो चुकी थी और किराने की दुकान को दमकल विभाग ने बचा लिया था, लेकिन काफी सामान जलकर राख हो गया था।

जानकारी मिलने पर दोपहर के समय व्यापार मंडल उधमपुर के पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। व्यापार मंडल के चेयरमैन जितेंद्र बरमारी ने दुकानदार को आश्वासन दिया कि दुकान की इमारत को तैयार करने में व्यापार पूरी सहायता करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें