फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के उपरला बलोता हाई स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी हेडमास्टर ईश्वर दास को मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने निलंबित कर दिया है। जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होगी, तब तक ईश्वर दास निलंबित ही रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने परिवार को बताया था कि स्कूल के अंदर हेडमास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। परिजनों ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश किए और पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ में हेडमास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जब इसकी जानकारी शिक्षा निदेशक जम्मू तक पहुंची तो शिक्षा निदेशक ने सीईओ उधमपुर जेआर भारद्वाज को हेडमास्टर को निलंबित करने के निर्देश जारी किए। निर्देश मिलने के बाद सीईओ ने शनिवार को शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें