फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व पुरूष का पोस्टमाडर्म करवा शव परिजनों को सौंपा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। लाटी के जंगलों में स्थित धुआर कहे जाने वाले कमरों से शुक्रवार को बरामद लापता महिला और पुरुष के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। अलबत्ता मृतकों के परिवार वालों से औपचारिक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एक ही दिन 26 जनवरी से शादीशुदा सिंबलो देवी निवासी पुंजल लाटी और मरोठी निवासी पवन कुमार (29) के लापता होने और डेढ़ महीने बाद एक ही कमरे में दोनों के फंदे से लटके शव मिलने से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई आत्महत्या तो कोई हत्या की बात कर रहा है। लेकिन इस मामले में कोई अनुमान लगाना फिलहाल जल्दीबाजी होगी। पुलिस इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। बहरहाल शनिवार को सड़-गल चुके दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें परिवार वालों को सौंप दिया। फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंडी टाप में धुआर कहे जाने वाले कमरों में एक महिला और एक पुरुष के शव लटकते पड़े हैं। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। और लाटी पीएचसी में उन्हें लाकर रखा। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। बता दें कि महिला की लापता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लाटी थाने में और पुरुष के गुमशुदगी की रिपोर्ट सुद्धमहादेव चौकी में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें