फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सतैनी इलाके में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे मोटरसाइकिल नंबर जेके14ई-4214 की सामने से आ रहे मोटरसाइकिल नंबर जेके14डी-7067 के साथ टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। टक्कर होने पर काफी संख्या में लोग मौके पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 23 वर्षीय सुनील कुमार निवासी बारटा और 19 वर्षीय अमनदीप निवासी रौन दोमेल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। अमनदीप का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें