फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लैब गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपर। शहर के साथ लगते बरेड़िया इलाके में रविवार शाम को नवनिर्मित मकान की छत की शटरिंग के साथ स्लैब गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बरेड़िया में एक घर में कुछ दिन पहले नए कमरे पर स्लैब डाली गई थी और स्लैब की शटरिंग सोमवार को खोली जानी थी। रविवार शाम को एक महिला सफाई करते हुए स्लैब के नीचे चली गई और गलती से स्लैब के नीचे लगाई लकड़ी को ठोकर लग गई, जिसके बाद पूरी शटरिंग स्लैब के साथ नीचे खड़ी 65 वर्षीय कौशल्या देवी और 35 वर्षीय ज्योति देवी के ऊपर गिर गई। परिवार के सदस्यों ने आवाज सुनी तो सभी मौके पर पहुंचे और मशक्कत करके दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कौशल्या की मौत हो चुकी थी और ज्योति गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। ज्योति को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कौशल्या के शव को भी जिला अस्पताल में ही रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें