फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से हजारों का सामान ले उड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बाड़या इलाके में बुधवार दोपहर को दिन दहाड़े एक व्यक्ति दुकान से हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गया। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज अपने साथ ले गई। सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार चोर ने दुकानदार को बातों में उलझाया और हजारों का सामान चुरा लिया है।
विज्ञापन

शर्मा जनरल स्टोर के मालिक शाम ने बताया कि दोपहर के समय एक ग्राहक दुकान पर आया और खरीदने के लिए सामान उठाने लगा। उसने सामान उठा कर काउंटर पर रखा और फिर कुछ समय के बाद बहाना बना कर बिना सामान खरीदे वापस लौट गया। उसको ग्राहक पर कुछ शक हुआ और दुकान के अंदर लगाए सीसीटीवी की फुटेज को देखने लगा। फुटेज देखने पर पता चला कि बातों में उलझा कर व्यक्ति ने हजारों रुपये का सामान कपड़े के अंदर छुपा कर चोरी कर लिया और उसको इसकी भनक भी नहीं लगने दी। उसी समय इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अच्छी तरह से खंगाला और फुटेज को अपने साथ ले गई। सीसीटीवी में चोरी करने वाले व्यक्ति को किसी ने नहीं पहचाना है। कुछ लोग उसके चेहरे को तो जानते हैं, लेकिन उसका नाम और पता क्या है, इसका किसी को पता नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चोर का फोटो निकाल कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
एंटी करपशन संस्था के जिला प्रधान छोटू मगोत्रा ने कहा कि शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे चोरी के मामलों ने सबको चिंता में डाल दिया है। चोर लगातार दुकानों को ही निशाना बना रहे हैं। ऐसा लगता है कि चोरों का कोई गिरोह शहर में सक्रिय है। पुलिस को इनको पकड़ने के लिए सख्ती के साथ जांच करनी चाहिए। उनकी पुलिस से अपील है कि चोरी के मामलों को गंभीरता से लेकर जांच की जाए।
विज्ञापन

नोट खबर फोटो नम्बर पांच सहित।
तीन दुकानों के ताले तोड़ नगदी व सामान चोरी
पांच के ताले तोड़ चोरी का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
पौनी। भांवला कस्बे के मुख्य चौक पर चोरों ने मंगलवार रात को तीन दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा पांच अन्य दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। एक ही रात में आठ दुुकानों पर हुई चोरी की वारदातों के बाद दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
बताया जाता है कि चोरों ने हार्डवेयर की दुकान करने वाले रामलाल, चंदर प्रकाश की मेडिकल शाप तथा जुगल किशोर की किराना की दुकान के ताले तोड़ वहां पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दुकान के अंदर से नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने पांच अन्य दुकानों के ताले भी तोडे़ हालांकि चोर यहां चोरी करने से विफल रहे। बताया जाता है कि एक दुकान की दूसरी मंजिल पर कोई सो रहा था। आवाजें सुन कर उसने देखा तो पाया कि चोर चोरी को अंजाम दे रहे हैं, जिसके बाद उसने शोर मचाया तो चोर फरार हो गए। बाद में जिस किसी को भी चोरी होने का पता चला वह मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।
------
बाक्स बना कर के लगायें।
70 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी
पौनी। भांवला की जिन दुकानों में चोरी हुई और जिन दुकानों के ताले तोडे़ गए वह सभी पुलिस चौकी से मात्र 70 मीटर की दूरी पर है। जम्मू-पुंछ हाईवे होने के कारण यहां से वाहनों की भी आवाजाही रहती है। दिन भर भांवला के मुख्य चौक पर पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी होती है। रात गश्त का सिलसिला चलता रहता है। चोरों ने मध्य रात्रि के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष भी चोर भांवला में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुुके हैं। मंगलवार रात को हुई चोरी के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें