फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी जेल ने किया जिला जेल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला जेल में किए गए सुरक्षा प्रबंध व कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने मंगलवार को डीजीपी जेल वीके सिंह उधमपुर पहुंचे। उन्होंने पूरी जेल का निरीक्षण किया। कैदियों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं। कमियां पाए जाने पर जेल के अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डीजीपी उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी सुरजीत सिंह, एसएसपी राजीव पांडे के साथ जिला जेल पहुंचे। उन्होंने कैदियों को दिए जाने वाले खाने की जांच की, कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, जेल की सफाई व्यवस्था, जेल के सभी बैरेक, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अच्छी तरह से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बैरक के अंदर जाकर कैदियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद डीजीपी ने जेल के अंदर दरबार लगाकर पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इनका समाधान जल्द निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में ज्यादा से ज्यादा एजुकेशन वोकेशनल व ट्रेनिंग कोर्स शुरू किए जाएं, ताकि कैदियों को जेल से बाहर निकलने पर नया जीवन शुरू करने में आसानी हो। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की अच्छी तरह से जांच करने के बाद जेल के अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए और कमियों को जल्द दूर करने को कहा। जेल का निरीक्षण करने के बाद डीजीपी ने फायर स्टेशन पहुंच कर दमकल कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं को जांचा। इस मौके पर जेल के सुपरिटेडेंट हरीश कोतवाल, असिस्टेंट नरेश शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें