फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जखैनी इलाके से पुलिस ने सोमवार देर रात को कश्मीर से जम्मू की तरफ जा रही कार से पांच किलो चरस के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चालक को गिरफ्तार करने के साथ कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात को पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने कश्मीर से जम्मू की तरफ जा रहे ट्वेरा वाहन (जेके02एपी-4324) को तलाशी के लिए रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो छुपा कर रखी गई पांच किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस ने उसी समय समीर खान निवासी अनंतनाग को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अंडर सेक्शन 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें