फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की छत पर रखे सात डेटोनेटर व तार बरामद

विज्ञापन
किश्तवाड़ में पकड़े गए डेटोनेटर, तार व वाहन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ के भंडारकूट इलाके से सुरक्षा बलों ने रविवार शाम को तलाशी के दौरान वाहन की छत पर रखे बैग से सात डेटोनेटर व तार बरामद किए हैं। पुलिस ने उसी समय वाहन को कब्जे में लेने के साथ चालक व यात्रियों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम के समय पतिमहाला जा रही फोर्स ट्रैक्स वाहन जेके 17-68 को सुरक्षा बलों ने भंडारकूट इलाके में रोका। जब सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरू की तो इसी दौरान उनको छत पर रखा संदिग्ध बैग मिला। जब उसको खोला गया तो उसके अंदर से सात डेटोनेटर व तार बरामद हुए। पुलिस ने बैग के बारे में यात्रियों से पूछा तो किसी ने भी यह नहीं कहा कि बैग उनका है। पुलिस ने उसी समय चालक मोहम्मद शफी व सभी 14 यात्रियों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें