किश्तवाड़। जिले की तहसील द्राबशाला में पड़ती कुंतवाड़ा शांडरी पंचायत के गांव तुनथी में मंगलवार रात को एक पशुशाला में आग लग गई। इससे यहां बांधी गईं 20 भेड़ों और एक घोड़े की जलने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ठंड से मवेशियों को बचाने के लिए इनके मालिक ने आग जलाई थी, जो देर रात भड़क उठी, जिसकी चपेट में मवेशी भी आ गए। आग से पशुशाला की छत भी जलकर राख हो गई, जिसका मलबा भी मवेशियों पर आ गिरा। घटना की जानकारी स्थानीय पंच ने द्राबशाला तहसील प्रशासन को दे दी है। मवेशियों के मालिक की पहचान मीर हुसैन गुज्जर के रूप में हुई है।